पूर्वराजदूत केशवराज झा की हत्या में नाैकर की संलग्नता
प्रहरी ने पूर्वराजदूत केशवराज झा की हत्या में संलग्न की पहचान की है । लम्बे अनुसन्धान के बाद प्रहरी ने झा के घर में ही काम करने वाले सानुकान्छा तामांग काे आराेपी ठहराया है ।
उक्त घटना का अनुसन्धान कर रहे महानगरीय अपराध महाशाखा ने हत्यारा के पहचान का दावा किया है।
फ्रान्स के लिए पूर्व राजदूत झा की हत्या में सानुकान्छा की संलग्नता की पुष्टी हाेने की घटना का अनुसन्धान कर रहे महाशाखा के एक अधिकारी ने जानकारी दी ।
हत्या में संलग्न सानुकान्छा वेतन के विषय काे लेकर बार बार असन्तुष्टि जताने की बात कही है ।
ज्ञात हाे कि फ्रान्स में नेपाल के पूर्व राजदूत 80 वर्षीय केशव राज झा की 2018 अगस्त में काठमांडू के बाबरमहल स्थित उनके आवास पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी।
चाय के लिए उसकी कॉल का जवाब नहीं देने पर उसकी पत्नी ने झा को मृत पाया था। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था ।
झा अपनी पत्नी और एक नौकर के साथ घर में रहते थे। हालांकि, युगल अलग-अलग रहते थे- झा विदेश में रहते थे। विदेश मंत्रालय में पूर्व संयुक्त सचिव, झा मार्च, 1993 से दिसंबर 1997 तक फ्रांस में नेपाल के राजदूत के रूप में कार्यरत थे। वे नेपाल विश्व मामलों की परिषद से भी जुड़े थे।
“झा पर रसोई के चाकू से वार किया था, जो उनके शरीर के पास पाया गया था,” उस समय इस मृत्यु को आत्महत्या करार दिया गया था


