Sun. May 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पश्चिम बंगाल जीत से जनकपुरधाम में खुशी

 

मिश्री लाल मधुकर ।नेपाल में पश्चिम बंगाल चुनाव, आसाम , तामिलनाडु,केरल, पांडुचेरी के चुनाव को लेकर गजब का उत्साह है। लेकिन सबसे अधिक उत्सुक पश्चिम बंगाल चुनाव लेकर है।सुबह आठ बजे से ही लोग टेलिविजन तथा मोबाइल पर चुनाव का रुझान देख रहे हैं। भाजपा को बंगाल में जीत के बाद लोग कई जगह जय श्री के नारा भी लगाए। जनकपुरधाम में बंगाल के कामगार जो भवन निर्माण तथा ज्वेलरी में कारीगर का काम कर रहे हैं। वे वोट गिरा कर जनकपुरधाम काम पर लौटे हैं। वे खुशी में मिठाई बांट रहे हैं। जनकपुरधाम के सोनापट्टी में काम करने वाले कारीगर तापस वर्मा, मकान के राजमिस्त्री सुकांत मंडल सहित कई बंगालियों ने कहा कि बांग्लादेश की घुसपेठियें तुष्टिकरण तथा टी.एम.टी.कार्यकर्ताओं के गुंडागर्दी त्रिमूल कांग्रेस हार का मुख्य कारण है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *