कांति लोकमार्ग अवरुद्ध
काठमांडू, बैशाख २१ – कांति लोकमार्ग अवरुद्ध हो गया है । ललितपुर के वाग्मती गाँवपालिका स्थित छपेड़ी में भूस्खलन के कारण सड़क अवरुद्ध हो गया है ।
सड़क अवरुद्ध होने के साथ ही मकवानपुर से ललितपुर आ रहे सवारीसाधान को बीच रास्ते में ही रोक दिया गया है । जिला प्रहरी परिसर के प्रमुख एसएसपी होविन्द्र बोगटी के अनुसार, सड़क अवरुद्ध होने से १५- १६ लोगों के समूहों को ललितपुर आने से रोका गया है । प्रहरी का कहना है कि डोजर भूस्खलन वाले जगह पर पहुँच चुका है ।


