सप्तरी में सर्प काटने से एक महिला की मृत्यु
९ सेपटेम्बर, राजविराज । सप्तरी के महदेवा गाउँपालिका बलथी में सर्प काटने से आज सोमवार एक महिला की मृत्यु हुयी है ।
५५ वर्षीया सूर्यमनीदेवी यादव की मृत्यु सर्प के काटने से हुयी है ।
तराई क्षेत्र में गर्मी तथा बर्सात के मौसम में सर्प का बोलबाला अत्यधिक हो जाता है । घास काटने के क्रम में यादव को सर्प ने काट लिया ।
उनको उपचार के लिये धरान स्थित बिपी कोइराला स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान ले जाते हुये क्रम में उनकी मृत्यु हुयी है ।

