Mon. Sep 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रोटरी क्लब ने लगाया बाल दिवस पर स्वास्थ्य शिविर

 

माला मिश्रा बिराटनगर । बाल दिवस के अवसर पर बिराटनगर का रोटरी क्लब ऑफ बिराटनगर डाउन टाउन ने मोरंग जिला के जहदा वार्ड 1 स्थित  जनता बाल आधारभूत विद्यालय  में स्वास्थ्य शिविर लगाकर 300 छात्र छात्राओं का स्वास्थ्य जांच कराया । शिविर में विराट मेडिकल कॉलेज टीचिंग अस्पताल के 25 सदस्य डॉक्टर सहित टीम में सेवा दिया  ।  क्लब की अध्यक्ष  अर्चना तापड़िया ने बताया  इससे पूर्व छात्र छात्राओं को गर्म खाना ,छाता वितरण,पोषाक वितरण,  छात्रवृत्ति बितरण कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है ।  उन्होंने यह भी बताया कि आगामी दिनों में भी इस तरह के बिभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे । इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यपक बिरेन्द्र प्रसाद मंडल के अलावा असिस्टेन्ट गवर्नर भैरब रिजाल ,जिला सलाहकार बेनी गोपाल मून्दड़ा आथिति के रूप में मौजूद थे । स्वस्थ शिविर का सफल संचालन में अध्यक्ष के अलावा रोटरीयन संतोष तोदी ,सोनी नेवटिया , लता तोदी, संचिता जैन , दीप्ती तोदी  , रचना राठी ,श्रुति साह  सक्रिय सेवा दिया।

यह भी पढें   सुनसरी के देवानगंज गाँवपालिका–१ मध्यहर्साइ में चली गोली एक घायल

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com