Sat. Jul 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शाेले के कालिया विजू खाेटे का निधन

 

 

Image result for image of viju khote

 

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विजू खोटे का सोमवार सुबह निधन हो गया है। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 77 वर्षीय अभिनेता ने मुंबई के अपने घर में अंतिम सांस ली। विजू खोटे ने फिल्म ‘शोले’ में ‘कालिया’ का किरदार निभाया था। हिंदी फिल्मों के अलावा उन्होंने मराठी फिल्मों में भी काम किया है।

यह भी पढ़े

‘शोले’ में ‘कालिया’ का रोल निभाने के लिए वीजू खोटे को मिले थे इतने रुपये

 

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – फ्रांस का अंतिम १६ में प्रवेश

विजू खोटे ने अपने करियर की शुरुआत साल 1964 में की। ‘शोले’ के अलावा फिल्म ‘अंदाज अपना-अपना’ में उनके किरदार ‘रॉबर्ट’ को आज भी याद किया जाता है। निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म ‘गोलमाल 3’ में भी वो नजर आ चुके हैं। फिल्म में उन्होंने शम्भू काका का किरदार किया था। अपने करियर में विजू खोटे ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

 

 

फिल्मों के अलावा विजू खोटे थियेटर में भी सक्रिय रहे। मराठी थियेटर में उन्होंने कई साल काम किया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed