Fri. Aug 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बराक ओबामा व मिशेल ओबामा की 27 वीं सालगिरह

 

वाशिंगटन, एएनआइ।

बराक ओबामा व मिशेल ओबामा को शादी की बंधन में बंधे 27 साल बीत गए। 3 अक्‍टूबर, गुरुवार को जिंदगी के इस खास मौके पर दोनों ने दिल को छू लेने वाले पोस्‍ट शेयर किए हैं जो आज इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

ओबामा दंपत्‍ति ने ट्वीटर हैंडल पर अपनी खूबसूरत तस्‍वीरें पोस्‍ट कर एक दूसरे को बधाई दी है। ये तस्‍वीरें दोनों के बीच के मधुर रिश्‍ते का गवाह है।

यह भी पढें   सुदूरपश्चिम प्रदेश के मुख्यमंत्री शाह आज अपने पद से देंगे इस्तीफा

ओबामा ने बीटल्‍स का जिक्र करते हुए मिशेल को 27 सालों के लिए शुक्रिया कहा है।

वहीं मिशेल ने अपने ट्वीट में तस्‍वीर पोस्‍ट कर कहा, ’27 साल पहले इस शख्‍स ने मुझे एडवेंचर से भरी जिंदगी का वादा किया था। मैं कहूंगी कि उसने वादा निभाया है। अभी भी वह मैजिक महसूस हो रहा है जिसके कारण सालों पहले हम साथ आए। हैप्‍पी एनिवर्सरी बराक।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com