Wed. Sep 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

इस वर्ष का बुकर पुरस्कार पहली बार किसी अश्वेत महिला को

 

इस वर्ष का प्रतिष्ठित बुकर पुरस्‍कार विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। मारगिट एटवुड एवं बर्नरडाइन एवरिस्‍टो को संयुक्‍त रूप से यह पुरस्‍कार मिला है। तीस वर्षों बाद पहली बार यह पुरस्‍कार संयुक्‍त रूप से दो लोगों को दिया गया।

किसी अश्‍वेत महिला को मिला पुरस्‍कार

इस बार का बुकर पुरस्‍कार दो खास बातों के लिए भी याद किया जाएगा। बुकर के इतिहास में पहली बार किसी अश्‍वेत महिला को यह पुरस्‍कार दिया गया है। दूसरे, तीस वर्ष बाद यह पुरस्‍कार संयुक्‍त रूप से दो लोगों को दिया गया। एटवुड को उनके उपन्‍यास ‘दि हैंड मेड्स टेल’ The Handmaid’s Tale और एजरिस्‍टो को ‘गर्ल, वूमेन, अदर’ Girl, Women, Other उपन्‍यास के लिए यह पुरस्‍कार दिया गया। इसके साथ ही बुकर पुरस्‍कार जीतने वाली पहली अश्‍वेत महिला और पहली अश्‍वेत ब्रिटिश लेखिका बन गई हैं।

यह भी पढें   काठमांडू उपत्यका सहित पूर्वी नेपाल में भारी बारिश का खतरा कम, पश्चिमी हिस्सों में कल तक जोखिम बरकरार

सबसे बुजुर्ग लेखिका के खाते में यह अवार्ड

एटवुड (79) यह पुरस्‍कार जीतने वाली सबसे बुजुर्ग लेखिका हैं। वह मूल रूप से कनाडा की रहने वाली महिला साहित्‍कार हैं। एटवुड को दूसरी बार उनकी कृति पर यह पुरस्‍कार दिया गया है। इसके पूर्व वर्ष 2000 में उन्‍होंने बुकर पुरस्‍कार जीता था। उनका उपन्‍यास दि ब्‍लाइंड असेसिन The Blind Assasin के लिए सम्‍मानित दिया गया। दो बार बुकर पुरस्‍कार जीतने वाली दूसरी और कुल मिलाकर चौथी ले‍खक है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com