Fri. May 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शहद से दूर करें वास्तु दोष

 

शहद हमारे शरीर को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाता है। इसमें कई रोगों को मिटाने की शक्ति होती है। इसी वजह से इसे औषधि के रूप में भी उपयोग किया जाता है। शहद का महत्व केवल औषधि तक ही सीमित नहीं है बल्कि शास्त्रों के अनुसार पूजन कर्म में भी शहद बहुत जरूरी माना गया है।
वेद-पुराण के अनुसार शहद पवित्र पदार्थ है इसी वजह से इसे सभी देवी-देवताओं की पूजन सामग्री में विशेष स्थान प्राप्त है। शिवजी को शहद से स्नान कराया जाता है, जिससे व्यक्ति की समस्त मनोकामनाएं पर्ूण्ा हो जाती हैं और कई रोगों से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा ज्योतिष के अनुसार घर में शहद रखने से शनि संबंधी कई दोषों का निवारण होता है।
घर में शहद रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसी वजह से अधिकांश घरों में इसे अनिवार्य रूप से रखा जाता है। वास्तु के अनुसार वातावरण में फैली नकारात्मक ऊर्जा को शहद की पाँजीटिव एनर्जी नष्ट कर देती है जिससे परिवार के सभी सदस्यों को लाभ होता है। इतने फायदों को देखते हुए शहद को अपने घर में अवश्य ही रखें। इसे किसी सुरक्षित स्थान पर रखा जाना चाहिए। इसके साथ ही घर में पूरी तरह से साफ-सफाई रखें जिससे आपके घर में बरकत बनी रहेगी और फिजूल खर्चाें में कमी आएगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *