मोरंग व्यपार संघ का महासचिव अनिल साह हुए सम्मानित
माला मिश्रा बिराटनगर , नेपाल वैश्य समाज बिराटनगर एक समारोह के बीच मोरंग व्यपार संघ का महासचिव अनिल साह को सम्मानित किया । यह सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भगवान लाल शाह के मौजूदगी में समाज के अध्यक्ष रमेश भगत ने उन्हें साल, माला ओढाकर किया ।श्री साह को यह सम्मान नेपाल के सबसे पुराने व्यपारिक संस्था मोरंग व्यपार संघ के महासचिव जैसे पद पाने का उच्च मूल्यांकन कर दिया गया । इस मौके पर समाज का सलाहकार रामदेव खड़का , पूनम गुप्ता , बिराटनगर का पूर्व मेयर प्रहलाद शाह व अन्य लोग मौजूद थे ।

