Wed. May 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शाही के ऊपर आक्रमण करनेवाले दो व्यक्ति गिरफ्तार

 

चितवन, ४ नवम्बर । चितवन में ज्ञानेन्द्र शाही के ऊपर आक्रमण करनेवाले दो व्यक्ति को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है । समाचार स्रोत के अनुसार अबिरल पोखरेल के साथ अन्य एक व्यक्ति को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है । लेकिन औपचारिक रुप में पुलिस ने कुछ भी नहीं कहा है ।
चितवन पुलिस प्रमुख एसपी दानबहादुर मल्ल ने कहा है कि औपचारिक प्रेसनोट जारी करके इसके बारे में जानकारी देने की तैयारियां है । स्मरणीय है, गत आश्वीन १९ गते चितवन चौबिसकोठी में शाही के ऊपर कुछ लोगोंने आक्रमण किया था । आलोचना हो रही थी कि आक्रमणकारी को गिरफ्तार करने में पुलिस असफल हो रही है ।
इसी पृष्ठभूमि पुलिस ने दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । आलोचको का कहना है कि आक्रमण करनेवाले व्यक्ति सत्ताधारी पार्टी नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी से संबंधित है, इसीलिए पुलिस नहीं पकड़ पा रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed