गणतान्त्रिक मोर्चा से निर्वाचित वडाध्यक्ष नेकपा में प्रवेश
बागलुङ, ४ नवम्बर । देशभक्त गणतान्त्रिक मोर्चा की ओर से निर्वाचित वडाध्यक्ष नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) में प्रवेश किए हैं । ढोरपाटन नगरपालिका–३ के वडाध्यक्ष हेमेन्द्र घर्ती सहित मोर्चा के कुछ नेता एक औपचारिक कार्यक्रम मार्फत नेकपा में प्रवेश किए हैं । पार्टी प्रवेश करनेवालों को नेकपा के केन्द्रीय सदस्य एवं जिला इन्चार्ज बलावती शर्मा, नेकपा के प्रदेशसभा सदस्य चन्द्रबहादुर बुढा ने स्वागत किया ।
नेकपा बागलुङ सचिव ज्ञामनाथ गौरे के अनुसार विप्लव समूह के धौलागिरी इन्चार्ज सुमित घर्ती भी नेकपा में प्रवेश किए हैं । पार्टी प्रवेश करते हुए वडाध्यक्ष घर्ती ने कहा है कि विकास और समृद्धि की यात्रा में आगे बढ़ने के लिए वह हरदम सक्रिय रहेंगे ।

