Wed. May 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नहीं रहे चुनाव आयाेग सुधारक टी एन शेषण

 

भारत में चुनाव नियमों को सख्ती से लागू करवाने के लिए मशहूर पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का निधन हो गया है. रविवार को 86 साल की उम्र में शेषन का निधन हो गया. शेषन को उनके कड़े रुख के लिए जाना जाता है. उन्होंने अपने कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव से लेकर बिहार के मुख्यमंत्री रहे लालू प्रसाद यादव किसी को नहीं बख्शा.

बता दें कि वो पहले चुनाव आयुक्त थे जिन्होंने बिहार में पहली बार 4 चरणों में चुनाव करवाया था. इस दौरान चारों बार चुनाव की तारीखें बदली गईं. उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई बड़े दिग्गजों ने दुख जताया.

यह भी पढें   न्यायपालिका किसी भी प्रकार के डर, त्रास या राजनीतिक प्रभाव से मुक्त रहनी चाहिए –सपना मल्ल

बता दें कि इस दौरान लालू ने रैलियों में उनके खिलाफ खूब बयानबाजी की लेकिन शेषन उनकी बातों से कहां डरने वाले थे. उन्होंने कई चुनाव रद्द करवाए और बिहार में बूथ कैप्चरिंग रोकने के लिए सेंट्रल पुलिस फोर्स का इस्तेमाल किया. जानकारी के मुताबिक ये बिहार के इतिहास का सबसे लंबा चुनाव था.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed