Wed. May 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन को काउन्टर देने के लिए नेपाल में भारत ने कुछ भी नहीं किया हैः विदेश मन्त्री एस जयशंकर

 

काठमांडू, १८ नवम्बर । भारतीय विदेश मन्त्री एस जयशंकर ने कहा है कि नेपाल के ऊपर रहे चिनियां प्रभाव को काउन्टर देने के लिए भारत ने कुछ भी नहीं किया है । उनका मानना है कि भारत, दक्षिण एसियाई देश नेपाल, बंगलादेश अथवा श्रीलंका में निवेष कर रहा है, लेकिन दक्षिण एसियाई क्षेत्र में क्षेत्रीय सचेतना की अभाव है । जर्मनी से संचालित ऑनलाइन मीडिया ‘स्पीगल’ को एक अन्तरवार्ता देते हुए उन्होंने ऐसा कहा ।
अन्तरवार्ता के क्रम प्रश्नकर्ता ने पूछा है कि पाकिस्तान, नेपाल और श्रीलंका में महत्वपूर्ण परियोजनाएं चीन की ओर से आ रही है, उल्लेखित क्षेत्र में चीन को काउन्टर देने के लिए भारत क्या कर रही है ? इस प्रश्न का जवाफ देते हुए विदेशमन्त्री जयशंकर ने कहा है कि भारत जो कुछ भी कर रहा है, वह चीन को काउन्टर देने के लिए नहीं है । उन्होंने यह भी कहा है कि दक्षिण एसियाई क्षेत्र में भारत से जो त्रुटी हुई है, उसमें भारत सचेत है । उन्होंने आगे कहा है– ‘बड़े देश होने के नाते हमारी जिम्मेदारी भी कुछ ज्यादा है ।’ विदेश मन्त्री जयशंकर ने कहा है कि विगत ५ साल में भारत की ओर से गलती सुधार ने की हरसंभव प्रयास हुई है ।
चीन की ओर से ट्रान्स हिमालयन रेल्वे भारतीय सीमा तक आने लगी है, भारत के लिए यह चिन्ता का विषय नहीं है ? इस प्रश्न पर विदेशमन्त्री जी ने कहा है कि इससे पहले ही नेपाल और भारत के बीच दो रेल कनेक्सन हो चुकी है, अब कुछ ही साल के अन्दर उसका संख्या ५ होनेवाला है । उन्होंने आगे कहा है– ‘भारत के साथ खुली सीमा है, चीन की ओर नहीं है । बहुत संख्या में नेपाली जनता रोजगारी के लिए भारत ही आते हैं । इन सारी परिस्थियां किस के साथ तुलना हो सकती है ?’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed