Sun. Jul 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रचण्ड की असहमती यथावत ! कार्यकारी अध्यक्ष देने के लिए ओली से आग्रह

 

काठमांडू, २० नवम्बर । सत्तारुढ दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के अध्यक्ष द्वय केपीशर्मा ओली और पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ के बीच कई मुद्दा में असहमति दिखाई दी है । विशेषतः प्रचण्ड खूद को कार्यकारी अध्यक्ष की अधिकार देने के लिए ओली से आग्रह कर रहे हैं, लेकिन ओली इन्कार कर रहे हैं, जिसके चलते सोमबार या मंगलबार मन्त्रिपरिषद् पुनर्गठन करने की तैयारी पूरा नहीं हो पाया ।
अध्यक्ष प्रचण्ड और ओली के बीच भेटवार्ता में मन्त्रिपरिषद् पुनर्गठन, कार्यकारी अधिकार की हस्तान्तरण, सभामुख की चुनाव जैसे मुद्दों सहमति नहीं बन पाई है । समाचार स्रोत के अनुसार अध्यक्ष प्रचण्ड कुछ ज्यादा ही मन्त्री को बिदाई करना चाहते हैं और नयां को अवसर देना चाहते हैं । लेकिन प्रधानमन्त्री ओली सिमित (२–४ संख्या में) मन्त्रिपरिवर्तन करना चाहते हैं । प्रचण्ड को मानना है कि भारी मात्रा में मन्त्रियों को परिवर्तन कर मन्त्रिपरिषद् पुनर्गठन की संदेश देना चाहिए, नहीं तो सरकार के प्रति विश्वास हासिल नहीं हो सकता ।
इसीतरह अध्यक्ष प्रचण्ड ने भावी सभामुख और कार्यकारी अध्यक्ष के बारे में भी चर्चा किए हैं, उनका कहना है कि औपचारिक रुप में उनको कार्यकारी अध्यक्ष मिलना चाहिए । प्रचण्ड ने संकेत दिया है कि अगर कार्यकारी अध्यक्ष की पद मिलेगी तो वह प्रधानमन्त्री नहीं भी बन सकते हैं, ५ साल के ओली को ही प्रधानमन्त्री स्वीकार करने के लिए तैयार है ।
सभामुख के सवाल में ही अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा है कि सभामुख पूर्व माओवादी की ओर से ही होना चाहिए, लेकिन प्रधानमन्त्री ओली पूर्वसभामुख सुवास नेम्वाङ को ही सभामुख बनाना चाहते हैं । इन सारी विषयों में सहमति ना होने के कारण मंगलबार मन्त्रिपरिषद् पुनर्गठन नहीं हो पाया । लेकिन प्रधानमन्त्री ने अपने मन्त्रियों के को कहा है कि बुधबार मन्त्रिपरिषद् पुनर्गन होनेवाली है, बाहर कई भी नहीं जाना ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *