Wed. May 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मर्निंगवाक के क्रम में गाडी के ठोकर से डाक्टर प्रभु जोशी का निधन

 

२४ नवम्बर, काठमांडू । रविवार ५ः३० बजे बसुन्धारा स्थित इसान बाल तथा महिला अस्पताल में कार्यरत डाक्टर प्रभु जोशी घर से रोज की तरह ‘मर्निङवाक’ के लिये निकला । परन्तु मर्निङवाक के लिये निकले ७२ वर्षीय डाक्टर जोशी अन्य दिन की तरह घर वापस नहीं जा पाये । संसद भवन के दक्षिण गेट के आगे एक गाडी ने उन्हें ठोकर मारा और उनकी मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई ।
महानगरीय प्रहरी वृत तीनकुने का इन्सपेक्टर बोगटी ने जानकारी दिया कि घटना के तुरन्त बाद डाक्टर जोशी को सिभिल अस्पताल ले जाया गया परन्तु वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया । डाक्टर जोशी को ठोकर देने वाला गाडी तथा चालक का अभी तक पहचान नहीं हो पाया है । इन्सपेक्टर बोगटी के अनुसार फरार चालक और गाडी का सीसीटिभी फुटेज के आधार में खोज तलाश जारी है ।
प्रहरी ने जानकारी दिया कि डाक्टर जोशी की पत्नी नेपाली सेना का रिटायर्ड जर्नेल हैं । डाक्टर जोशी बानेश्वर स्थित संसद सचिवालय के १ नम्बर गेट के आगे परिवार के साथ रह रहे थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *