Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बस दुर्घटना में कम से कम 14 यात्रियों की मौत और 16 अन्य घायल

 

सिंधुपालचौक जिले में रविवार को हुई एक बस दुर्घटना में कम से कम 14 यात्रियों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। प्रशासन ने हादसे की पुष्टि की है। जिला पुलिस कायार्लय सिंधुपालचौक के प्रवक्ता गणेश खनाल ने  बताया कि 12 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ा।

पुलिस के मुताबिक, सुनकोसी ग्रामीण नगरपालिका के पास स्थित सड़क के पास बस कुछ सौ मीटर नीचे एक दूसरे सड़क पर पलट गई। यह बस मशहूर धार्मिक और पर्यटन स्थल दोखला के कालीन चौक से काठमांडू जा रही थी।

यह भी पढें   बीएलसी तथा बसन्त चौधरी फाउंडेशन की ओर से 3 करोड़ रुपये की सहायता का निर्णय

खनाल ने कहा, “हमारा अनुमान है कि बस में कम से कम 32 लोग सवार थे। हादसे के बाद बस का चालक वहां से भाग निकला, जबकि उसका सहायक गंभीर रूप से घायल है।”पुलिस ने कहा कि वे दुर्घटना के पीछे के कारण की जांच कर रहे हैं।

भीड़ से खचाखच भरे हुए वाहन, खराब सड़कें, सार्वजनिक वाहनों की बेहाल स्थिति के चलते हालिया वर्षाें में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रही हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com