नेविसंघ द्वारा त्रिवि का उपकुलपति कार्यालय तोडफोड
२९ दिसम्बर, काठमांडू । नेपाल विद्यार्थी संघ (नेविसंघ) ने त्रिभुवन विश्वविद्यालय (त्रिवि)का उपकुलपति प्रा.डा.धर्मकान्त बास्तोला के कार्यकक्ष में तोडफोड किया है । गलत व्यक्ति को त्रिवि का रजिस्ट्रार नियुक्त करने के आरोप में नेविंघस त्रिवि समिति ने उपकुलपति का कार्यकक्ष तोडफोड किया है ।
नेविसंघ त्रिवि समिति सचिव योगेन्द्र रावल ने बताया कि लम्बे समय से विश्वविद्यालय में राजनैतिक भागबन्डा बन्द करने की मांग किया जा रहा परन्तु में उपकुलपति बास्कोटा द्वारा विद्यार्थी की मांग को नजरंदाज करने पर हमलोग तोड–फोड पर उतरे हैं ।
उन्होंने कहा कि ‘उपकुलपति द्वारा विश्वविद्यालय परिसर के अन्दर प्रहरी चौकी रखा गया है और उसी प्रहरी बल से विद्यार्थियों का अपमान किया गया है । उसके बाद हमलोगों को बाध्य होकर आंदोलन में उतरना पडा ।
रावल ने बताया कि उपकुलपति बास्तोला का कहना है कि हमें नियुक्त करने वाली पार्टी के दबाब में रजिष्ट्रार का नियुक्ति किया गया है । नेकपा से बाहर जाकर नियुक्त करने की अवस्था नहीं है ।
सचिव रावल ने आरोप लगाते हुये कहा कि उपकुलपति स्ववियु निर्वाचन की सुनिश्चितता तथा विश्वविद्यालय के गुणस्तर प्रति प्रतिबद्धन किया गया है । नेविसंघ त्रिवि का अध्यक्ष हरि आचार्य ने बताया कि अगर हमारे मांगों का सम्बोधन नहीं किया गया तो हम कडा रुप में प्रस्तुत होंगे ।

