तत्काल के लिए कांग्रेस आन्तरिक विवाद समाधान
काठमांडू, २६ जनवरी । नेपाली कांग्रेस लम्बे समय से आन्तरिक विवाद में फंस रही थी । पार्टी समर्थित भातृ संस्था नेपाल विद्यार्थी संघ (नेविसंघ) में दो शीर्ष नेताओं के बीच भागबंडा होने के बाद तत्काल के लिए विवाद समाधान हो गया है ।
कहा जाता है कि बाहरी रुप में पार्टी महाधिवेशन संबंधी विवाद था, लेकिन आन्तरिक रुप में पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा और वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल बीच नेविसंघ की भावी नेतृत्व संबंधी विवाद था । सहमति अनुसार अब नेविसंघ अध्यक्ष देउवा पक्षीय और महामन्त्री पौडेल पक्षीय होंगे । कहा जाता है कि कल सोमबार तक नेविसंघ का नेतृत्व घोषणा होनेवाला है ।
इसीतरह वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल पार्टी महाधिवेशन वि.स.. २०७७ फागुन १४ गते करने के लिए राजी हो गए है. । साथ में महाधिवेशन कार्यतालिका करेक्सन के लिए पार्टी सभापति देउवा भी तैयार हो गए हैं ।
अब सहमति अनुसार जिला अधिवशेन की कार्यकतालिका परिवर्तन किया जाएगा । सोमबार बैठक आह्वान किया गया है । बैठक के लिए आवश्यक एजेण्डा तय करने के लिए पार्टी महामन्त्री सशांक कोइराला और नेता पूर्णबहादुर खडका को जिम्मेदारी दी गई है ।

