Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अवधी पत्रकार संघ रुपन्देही अध्यक्ष पद में पशुपति यादव

 


हिमालिनी संवादाता रुपन्देही । रुपन्देही जिला रोहाणी गांव पालिका अंतर्गत धकधई में एक सभागार में अवधी पत्रकार संघ नेपाल रुपन्देही जिल्ला शाखा का द्वितीय अधिवेशन सम्पन्न हुआ । अधिवेशन में पशुपति यादव के अध्यक्षता में ११ सदस्यीय नया कार्यसमिति गठन हुआ जिसके उपाध्यक्ष अञ्जना चौहान, अनिल कुमार तिवारी, सचिव मोहम्मद हबीब, कोषाध्यक्ष शरणमति तिवारी और सह–सचिव दिपक जैसवाल चयन हुए और कार्यसमिति सदस्य पद में विवेक विश्वकर्मा, रबिन्द्र प्रताप गुप्ता, सीताराम चौधरी, हृदयराम गुप्ता , महेश गुप्ता चुने गये । अधिवेशन में राधेश्याम विश्वकर्मा, विन्दु कुमार चौहान, राम विकास चौधरी और विरेन्द्र मिश्रा को “अवधी पत्रकार संघ नेपाल रुपन्देही” की तरफ से केन्द्रीय प्रतिनिधि पद में चुना गया । अधिवेशन के प्रमुख अतिथि रोहिणी गावपालिका अध्यक्ष सनोज कुमार यादव ने कहा की संस्कृति तथा अपने रीतिरिवाज का पालन करना ही अवध धर्म है। और अवधी भाषा को बढावा देने में पत्रकार एवम् पत्रकारिता की अहमभूमिक होती है ।अवधी पत्रकार संघ नेपाल के केन्द्रीय अध्यक्ष राकेश मिश्र ने कहा की पेशागत हकहित के लिए हमे आगे आना चाहिये एवं मिडिया के माध्यम से भी अवधी भाषा का संरक्षण होना चाहिए । संघ के संस्थापक अध्यक्ष सूर्यलाल यादव ने कहा की अवधी भाषा की संरक्षण के लिये अवधी भाषा में कलम का प्रयोग होना चाहिये ।अवधी पत्रकार संघ रुपन्देही अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा की अध्यक्षता,एवम् हृदयराम गुप्ता के स्वागत मन्तब्य तथा संघ रुपन्देही उपाध्यक्ष पशुपति यादव के सञ्चालन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।

यह भी पढें   मुगु में भूकंप

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com