दीक्षांत एवं विदाई समारोह का हुआ आयोजन , जहाँ बारहवीं के छात्र छात्राओं दी गई विदाई।

माला मिश्रा, जोगबनी । शिक्षण संस्थान विकास भारती कोचिंग सेंटर की ओर से कक्षा बारहवीं के बच्चों का दीक्षांत सह विदाई समारोह का आयोजन स्थानीय माला मेमोरियल स्कूल ,नेताजी चौक मे नगर पंचायत जोगबनी की मुख्य पार्षद अनिता देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ ।
कार्यक्रम की शुरूआत माँ सरस्वती एवं भारत माता के पूजन तथा वन्देमातरम से हुई।तत्पश्चात संस्थान की छात्राओं द्वारा स्वागत गान ,बैच लगाकर तथा अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में अमौना उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रकाश चंद्र विश्वास, आकाशवाणी पूर्णिया के प्रसारण अधिकारी शिवाजी झा,माला मेमोरियल के डायरेक्टर नरेश प्रसाद सिंहा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ,भागलपुर के शाखा प्रबंधक वीरेंद्र वीर प्रियदर्शी,किशनगंज के जिला न्यायालय के सिविल जज श्यामनाथ साह, सेवानिवृत्त शिक्षक भागवत प्रसाद मेहता, समाजसेवी रामराज्य गुप्ता, भारत नेपाल मैथिल समाज की संयोजिका व पत्रकार माला मिश्रा, प्रियंका भगत ,संगीता देवी समाजसेवी उदय गिरि की सारगर्भित उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के संस्थापक प्रकाश चंद्र विश्वास ने कहा कि स्थापित संस्था जो सिर्फ और सिर्फ बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जिसके माध्यम से समाज तथा राष्ट्र की सेवा के साथ साथ विश्व कल्याणार्थ देना ही लक्ष्य था जिसको वर्तमान संचालक गणेश कुमार साहा बखूबी अंजाम दे रहे हैं।अपने संबोधन में प्रसारण अधिकारी आकाशवाणी पूर्णिया अग्रज शिवाजी झा एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक वीरेंद्र वीर प्रियदर्शी ने परीक्षा के समय छात्रों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए पर व्यापकता से प्रकाश डाला।
अपने संबोधन में किशनगंज जज श्यामनाथ साहू ने परिस्थिति को कभी बाधक न होने दें।विषम परिस्थितियों में ही निखार आता है।
बतौर मुख्य अतिथि अनिता देवी ने बच्चों तथा संचालक गणेश को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह हर संभव मदद के करने की कोशिश हमारी ओर की जाएगी ।
इसी क्रम में माला मेमोरियल के बच्चों द्वारा मनमोहक तथा आकर्षक नृत्य तथा एकांकी की प्रस्तुति दी गई।
अंत में संचालक गणेश कुमार साहा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि इस संस्था का मकसद पैसा कमाना कभी नहीं रहा सिर्फ़ और सिर्फ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा। प्रदान करना है



