Tue. Jul 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महोत्तरी के ११ स्थानों मे कोरोना स्वास्थ्य डेस्क का प्रबन्ध

 

४ फरवरी, काठमांडू । कोरोना भाइरस का सङ्क्रमण अपने देश के अन्दर नहीं आने देने के लिये महोत्तरी के भारतीय सीमाना के ११ स्थानों में ‘हेल्थ डेस्क’ सञ्चालन किया है । जिला स्वास्थ्य कार्यालय ने जानकारी दिया कि उक्त प्रक्रिया से उस सीमा से नेपाल आने वाले व्यक्ति में भाइरस संक्रमण है या नहीं इसका जांच किया जायेगा ।
वरिष्ठ स्वास्थ्य प्रशासक नागेन्द्रप्रसाद चौधरी ने जानकारी दिया कि जिला का भारतीय सीमावर्ती नाका खैरबनी, रघुनाथपुर, सम्सी, पोखरभिण्डा, इटहर्वाकट्टी, कट्टी, सिसवाकटैया, बथनाहा, मरुवाही, भिठ्ठामोर और मटिहानी इत्यादि ११ स्थानों में स्वास्थ्य डेस्क का सन्चालन किया गया है ।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य तथा जनसङ्ख्या मन्त्रालय के निर्देशन अनुसार जिला प्रशासन कार्यालय के समन्वय में जिला स्वास्थ्य कार्यालय द्वारा उस स्थान में डेस्क का स्थापना किया गया है ।
उपकरण के साथ–साथ दो–दो स्वास्थ्यकर्मी का परिचालन किया गया है । नाका होते हुये नेपाल प्रवेश करने वालो सभी व्यक्तियों का स्वास्थ्य परिक्षण किया जा रहा है । प्रमुख जिला अधिकारी सूर्यबहादुर खत्री ने जानकारी दिया कि आवश्यकता अनुसार जनशक्ति बढाया जायेगा और अनुगमन का प्रबन्ध मिलाया जायेगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *