Fri. Sep 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राप्रपा (संयुक्त) का वरिष्ठ नेता थापा द्वारा पार्टी परित्याग

 

४ फरवरी, काठमांडू । राप्रपा (संयुक्त) का उच्चस्तरीय कार्यासम्पादन समिति का सदस्य विष्णु विक्रम थापा ने पार्टी परित्याग की घोषणा किया है ।
उन्होंने बताया कि पार्टी अग्रगमन के तरफ उन्मुख हाने के बजाय पश्चगमन के तरफ उन्मुख हो रहा इसलिये हमने पार्टी से परित्याग करने का निर्णय लिया है ।
पार्टी के दोनों अध्यक्ष पशुपति शमशेर राणा और डा प्रकाशचन्द्र लोहनी को सम्बोधन कर उन्होंने एक पत्र लिखा है जिसमें उच्चस्तरीय कार्यसम्पादन समिति के साथ ही केन्द्रीय सदस्य और साधारण सदस्य से भी राजीनामा देने की उल्लेख है ।
उन्होंने बताया कि सिन्धुपाल्चौक ने विभिन्न राजनैतिक प्रतिकुलता में भी हमे सहयोग करने वाले जिलावासियों तथा शुभचिंतकों को मैं धन्यवाद देता हूं । मेरे कारण असहज महसूस होने के लिये मैं क्षमाप्रार्थी हूं ।
इसी बीच थापा नेपाली कांग्रेस में प्रवेश करने की तैयारी में हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com