जापानी राजदूत तथा सभामुख सापकोटा बीच मुलाकात
४ फरवरी, काठमांडू । नेपाल के लिये जापानी राजदूत मासामिची साइगोले प्रतिनिधिसभा के सभामुख अग्निप्रसाद सापकोटा के साथ मुलाकात किया है । मंगलवार सुबह सभामुख के कार्यकक्ष में ही पहुंचकर राजदूत साइगोले ने सभामुख सापकोटा से मुलाकात किये हैं ।
मुलाकात में राजदूत साइगोले ने प्रतिबद्धता जनाते हुये कहा कि नेपाल की आर्थिक, सामाजिक, सुशासन और प्रविधि के क्षेत्र में सहयोग करेंगे । उन्होंने बताया कि विशेष कर नेपाल में प्रविधि और तालिम के लिये जापान सहयोग करेगा ।
सभामुख सापकोटा के साथ इससे पहले चीन और भारत के राजदुतों ने शिष्टाचार मुलाकात कर चुके हैं । सापकोटा माघ १२ गते सभामुख में निर्वाचित हुए थे ।

