विश्व में ही कम्युनिष्ट पार्टी खत्तम होती जा रही हैः प्रचण्ड
काठमांडू, १४ फरवरी । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के नेता तथा पूर्व प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा है कि विश्व में ही कम्युनिष्ट पार्टी खत्तम होती जा रही है । उनका कहना है कि जब कम्युनिष्ट पार्टी के लोग सत्ता में पहुँचते हैं, तब वे अपना आदर्श और राजनीतिक दर्शन को भूल जाते हैं, जिसके चलते कम्युनिष्ट पार्टी ही खत्तम होने की अवस्था में है ।
नेकपा चितवन द्वारा बिहीबार जनआन्दोलन एवं जनयुद्ध के सहीद को स्मरण स्वरुप आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा– भूख में रहकर भी रात दिन संघर्ष के लिए तैयार रहने की क्षमता कम्युनिष्ट कार्यकर्ता में होती है, लेकिन जब वही लोग सत्ता में पहुँचते हैं तो बिगत भूल जाते हैं, नेपाल में भी ऐसी ही अवस्था आने लगी है ।’
१० वर्षीय माओवादी जनयुद्ध को स्मरण करते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने आगे कहा– ‘युद्ध के समय माओवादी नेता–कार्यकर्ता जनता के घर में प्रेम पूर्वक जो मिलता था, वही खाते थे, उन लोगों के साथ में ही रहते थे । अगर भूखे हैं, तब भी युद्ध के लिए तैयार होते थे, ऐसी ताकतदार कम्युनिष्ट लोग सत्ता में पहुँचते ही खूद समाप्त होने की अवस्था में पहुँचते हैं । विश्व के कम्युनिष्ट लोगों में रहे यह बीमारी अब नेपाल में भी शुरु होने लगी है । ऐसा ना हो, इसके लिए हम लोगों को सतर्क रहने की जरुरत है ।’

