अनशनरत थारु नेता लक्ष्मण थारु की अवस्था कमजोर, जीवन रक्षा के लिए सरकार से मांग
काठमांडू, २० फरवरी । कैलाली जिला स्थित धनगढी में आमरण अनशनरत थारु नेता लक्ष्मण थारु की स्वास्थ्य अवस्था कमजोर हो रहा है । कमजोर स्वास्थ्य अवस्था को दृष्टिगत करते हुए राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने उनकी जीवन रक्षा के लिए सरकार से आग्रह किया है । आयोग के सचिव वेदप्रसाद भट्ट ने बुधबार एक प्रेस विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए नेता थारु की जीवन रक्षा के लिए मांग किया है ।
आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति में उल्लेख है कि संविधान संशोधन सहित विभिन्न मांग के साथ यही फाल्गुन १ से आमरण अनशन पर रहे थारु नेता लक्ष्मण थारु की स्वास्थ्य अवस्था कमजोर बनता जा रहा है, उनकी स्वास्थ्य अवस्था के प्रति संवेदनशील होकर उनकी मांग के संबंध में आवश्यक छलफल और संवाद के साथ निष्कर्ष निकाल कर जीवन रक्षा के लिए आग्रह किया जाता है ।
विज्ञप्ति में लिखा गया है– ‘आपसी विमती संबंधी विषय को वार्ता और संवाद के माध्यम से समाधान निकालना चाहिए, साथ में कोई भी ममस्या समाधान के लिए आमरण अनशन जैसा कठिन मार्ग को ना अपनाने के लिए आयोग संबंधित पक्ष से आग्रह करता है ।’ स्मरणीय है, सांसद् रेशम चौधरी की रिहाई, संविधान संशोधन जैसे विभिन्न १४ सूत्रीय मांग के साथ फाल्गुन १ गते से आमरण अनशन पर रहे थारु की स्वास्थ्य अवस्था कमजोर होने के कारण उनको अभी सेती प्रादेशिक अस्पताल भर्ती की गई है ।

