Sat. Nov 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ॐ शान्ति द्वारा धूमधाम से मनायागया महाशिवरात्रि (पर्व फोटॉफिचर सहित)

 

मनोज बनैता, लाहान, २१ फरवरी : जिलेभर में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में सुबह आरती की गई और इसके बाद शिव भक्तों ने शिवलिंग पर जल चढ़ाना शुरू किया। शिव भक्त भोले बाबा के जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंचे।

लाहान स्थित ॐ शान्ति पिठ मे सैकडों भक्तोंने शिव आराधना मे भाग लिया । प्रमुख अतिथि के रुपमे आमन्त्रित किएगए प्रदेश २ के वन राज्य मन्त्री सुरेश मन्डलने उक्त कार्यक्रम मे भाग लेकर भक्तोंका हौसला बढाया । मन्त्री मन्डल भी शिवभक्त के रुपमे नजर आए । उनहोने सुवह से सिरहा स्थित विभिन्न शिव मन्दिर जाकर पुजापाठ किए । ॐ शान्ति द्वारा आयोजित ८४वाँ त्रिमुर्ती शिव जयन्ती महोत्सव मे मन्त्री सुरेश मन्डल लगायत राजपाके दिग्गज दिग्गज नेता एवं कार्यकर्ता सामेल थे । साथ हि विभिन्न पार्टीके लोग शिबभक्ती मे लिन हुवे देखागया । उक्त दिवश मे ७ फिट का बिशाल शिवलिङ्ग को पुजा गया । कार्यक्रम मे बच्चो द्वारा भक्ती गित मे नृत्य प्रस्तुत कियागया । ॐ शान्ति योगपिठ के अगुवा बबिन बस्नेत ने हजारौं भक्तजनोंको प्रसाद ग्रहण कराए ।

यह भी पढें   नकली भूटानी शरणार्थी प्रकरण: पूर्व उपप्रधानमंत्री टोपबहादुर रायमाझी होंगे जेल से रिहा

इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में भी विशेष उत्साह महा शिवरात्रि को लेकर नजर आया। गांव के मंदिरों में शिवरात्रि पर उपवास रखने वाली महिलाएं व युवतियां पहुंची। मंदिरों में भगवान शिव के भजनों पर शिव भक्त नृत्य करते हुए नजर आए।
इस दिन भगवान शिव का उपवास रखना काफी फलदायी माना जाता है। शिवरात्रि के दिन भगवान भोले अपने भक्तों की भक्ति से प्रसन्न होकर उनकी हर मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

यह भी पढें   रवि लामिछाने ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दी नसीहत: सत्ता के अहंकार से बचें, पद नहीं संगठन और निष्ठा को दें प्राथमिकता

महा शिवरात्रि पर ब्रमाहण गोर्छारीमे लगे मेले में बच्चों ने जमकर खरीदारी की। मेले में ग्रामीण क्षेत्र से भी बच्चे अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे। सुबह से लेकर सायं तक मेला चला। मेले में काफी भीड़ दिखाई दी। महा शिवरात्रि को लेकर नगर के मंदिरों के बाहर पुलिस कर्मचारी ड्यूटी पर नजर आए। मंदिर के बाहर चंदाना गेट पर पुलिस कर्मचारी ड्यूटी पर नजर आए। दिनभर पुलिस कर्मचारी मंदिर में आने वाले असामाजिक तत्वों पर नजर रखे हुए थे।

यह भी पढें   कैसे जिंदगी हर पल एक नई सीख देती है ? : बिमल सरार्फ

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com