प्राध्यापक डॉ अंशु शुक्ला की दो कृतियों का लोकार्पण
मुंबई । गत दिनों मुंबई विश्व विद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विभाग में सहायक प्राध्यापक डॉ अंशु शुक्ला की दो समीक्षा कृतियों ‘ माया गोविंद: सृजन और सरोकार’ तथा ‘ समकालीन गीत और माया गोविंद’ का लोकार्पण सम्पन्न हुआ ।इस अवसर पर चित्र में बाएं से दाएं – समीक्षक डॉ.अंशु शुक्ला, श्री विजय शंकर प्रसाद, डॉ.अशोक प्रियदर्शी, डॉ .करुणाशंकर उपाध्याय, मुंबई विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.सुहास पेडणेकर, साहित्य अकादेमी भारत सरकार के पूर्व अध्यक्ष डॉ विश्वनाथ प्रसाद तिवारी, प्रख्यात लेखिका श्रीमती चित्रामुद्गल तथा बी.एच.यू.के प्रोफेसर डॉ.अवधेश प्रधान मंच पर उपस्थित थे।



