Mon. Jun 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मोदी की ताजपोशी, चौथी बार संभाली गुजरात की बागडोर

 

विधानसभा चुनाव में बड़े बहुमत के साथ जीत हासिल करने वाले नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में शपथ ग्रहण की.
इस आयोजन में लाल कृष्ण आडवाणी, नितिन गडकरी, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, राजनाथ सिंह और वैंकेया नायडू शामिल हुए.इस आयोजन के लिए कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए गए थे।तमिलनाडु की मुख्यमंत्री और एआईडीएमके प्रमुख जयललिता भी नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुईं.
इससे पहले पिछले साल ही नरेंद्र मोदी ने भी एआईडीएमके प्रमुख जयललिता के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया था.
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के साथ ही शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे भी इस शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने पहुँचे.
इससे पहले मंगलवार को गांधीनगर में हुई विधायकों की बैठक में नरेंद्र मोदी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया.
जिसके बाद गुजरात भाजपा प्रमुख आरसी फालदु ने राज्यपाल कमला बेनीवाल से मुलाकात कर मोदी को विधायक दल का नेता चुने जाने का पत्र सौंपा.

यह भी पढें   सीमा विवाद को सुलझाने के लिए सरकार ब्रिटेन (इंग्लैंड) से भी बातचीत कर रही है : प्रधानमंत्री बालेन्द्र

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नरेंद्र मोदी ने कहा, “अगर चुनाव जीत कर आए किसी विधायक को ये लगता है कि वो मोदी की वजह से चुनाव जीतकर आए हैं, वो गलत हैं क्योंकि उनकी जीत मोदी के जादू की वजह से नहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत की वजह से है.”

गुजरात में भाजपा को पिछली बार से सिर्फ़ दो ही सीटें कम मिलीं. उसे 115 सीटों पर जीत हासिल हुई है जबकि कांग्रेस को 61, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को दो, जनता दल यूनाइटेड को एक और अन्य दलों को तीन सीटें मिली हैं.

यह भी पढें   लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती पर भारत विकास परिषद ने किया नमन

नरेंद्र मोदी 2001 में पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने और फिर 2002 और 2007 के विधानसभा चुनाव में भी मोदी को जीत मिली.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *