Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत में अब तक काेराेना वायरस से 68 लोगों की मौत और 2,902 लोग संक्रमित

 

भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) से 2,902 लोग संक्रमित हो गए हैं। इनमें से 2,650 लोगों का इलाज जारी है। 183 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं 68 लोगों की मौत हो गई है। पिछले 12 घंटे में 355 मामले सामने आए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार विश्व के 207 देशों में 9,76,249 मामले सामने आ गए हैं। 50,489 लोगों की मौत हो गई है।
भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह 9 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार पिछले 12 घंटों में देश में कोरोना वायरस से जुड़े 355 नए मामले सामने आए हैं। इससे देश में COVID-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,902 हो गई, जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 68 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 2902 लोगों में से 2650 लोगों का फिलहाल इलाज चल रहा है जबकि 183 लोग ठीक होकर अस्पताल से जा चुके हैं और एक व्यक्ति अपने देश वापस लौट गया है।

यह भी पढें   हरिमोहन भण्डारी ने दिया इस्तीफा

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि पिछले दो दिनों में तबलीगी जमात से जुड़े कोरोना के 647 मरीज सामने आए हैं। तब्‍लीगी जमात के कारण मरीजों की संख्या में तेज बढ़ोतरी का हवाला देते हुए आइसीएमआर के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने आशंका जताई कि कोरोना से ग्रसित मरीजों की संख्या और तेज गति से बढ़ सकती है। इसके चरम पर पहुंचने के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि यह अप्रैल के अंत या फिर मई में देखने को मिल सकता है। यानी उसके बाद ही कोरोना के मरीजों की संख्या में कमी आनी शुरू होगी। उनके अनुसार अगला एक हफ्ता भारत के लिए अहम साबित होगा और उसके बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। उन्होंने कहा कि अगले एक हफ्ते में यह पता चलेगा कि तब्‍लीगी जमात के लोग अपने संपर्क में आने वाले कितने लोगों तक इस वायरस को पहुंचा चुके हैं। इसके आधार पर होगा कि यह चेन आगे कहां तक जाएगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com