Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संकटपूर्ण समय में भ्रष्टाचार करनेवालों को नहीं छोड़ेगेः विप्लव

 

काठमांडू, ५ अप्रिल । नेत्रविक्रम चन्द (विप्लव) नेतृत्व में रहे नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी ने चेतावनी दी है कि आज पूरा विश्व कोरोना वायरस की त्रास में हैं, संकटपूर्ण इस घडी में भ्रष्टाचार करनेवाले कारवाही से नहीं बच पाएंगे । एक विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए विप्लव ने चेतावनी दी है कि स्वास्थ्य सामाग्री खरीद प्रकरण में जो भ्रष्टाचार की बात आई है, उसके ऊपर पार्टी की ओर से कारवाही होगी ।
पार्टी ने यह भी कहा है कि संकटपूर्ण घडी में जनता त्रसित हैं और ओली सरकार भी जनता को आश्वस्त बनाने में असफल सिद्ध हो रहा है । पार्टी महासचिव विप्लव ने कहा है कि प्रकोप नियन्त्रण के लिए सभी के साथ सहकार्य करने के लिए पार्टी तैयार है । उन्होंने पार्टी की ओर से ६ सूत्रीय कार्यसूची भी जारी किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com