Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जोगबनी के चिकित्सक डॉ राकेश ठाकुर दिल्ली में युद्धस्तर पर लोगों की सेवा में लगें हैं

 

माला मिश्रा बिराटनगर । कोरोना वायरस महामारी का रूप ले चुका है, जिसके कारण आज सारा विश्व संशय की स्थिति में है, सरकार अपने स्तर से बचाव के लिए जो भी तरीके है, उनका पालन कर रही है एवं अपनी जिम्मेदारियां निभा रही है , जैसे कि सभी लोग जानते है , वर्तमान में इस बीमारी कोई कारगर इलाज नहीं है। ऐसे में हम हमारी भी कुछ जिम्मेदारियां बनती हैं, खुद को सुरक्षित रखना एवं दुसरो को भी इसके लिए प्रेरित करना। यही हम सब की जिम्मेदारी है। क्योंकि , जान है तो जाहन है। ऐसे वक्त में थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है,क्योंकि इसी से कोरोना वायरस को हराया जा सकता है और सबसे बड़ी बात स्वस्थ रहेंगे , तो आज का काम कल भी किया जा सकता है।

यह भी पढें   वरिष्ठ पत्रकार युवराज गौतम का निधन

उपरोक्त बाते हॉट स्पॉट नोएडा निक्स अस्प्ताल में तैनात भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित जोगबनी निवासी चिकित्सक डॉ राकेश ठाकुर  ने दूरभाष पर कही । इन दिनों उनके कार्यो का प्रशंसा हो रहा है। डॉ राकेश ठाकुर  जोगबनी धर्मशाला रोड निवासी चंद्र किशोर ठाकुर के पुत्र है । डॉ राकेश कोरोना भायरस संक्रमित मरीजो का इलाज के साथ साथ लोगो के सेवा में भी जुटे है। अपने डॉक्टर साथियों  क्रमशः  डॉ नीरज, डॉ विक्रांत ,डॉ सतेंद्र , डॉ आशिफ , डॉ सचिन के साथ मिलकर नित्य 1000 लोगो  को खाना खिलाने के काम कर रहे है। उन्होंने दूरभाष पर बताया कि अबतक लगभग 5000 लोगो को खाना खिला चुके है । इसके अलावा राहत किट बनाकर बितरण करते है ।  उनके जोगबनी स्थित साथी राकेश ठाकुर सहित अन्य मित्रो ने बताया कि डॉ राकेश आपने माता पिता व मित्रो को सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पूरा पालन करने हेतु सभी से अपील करते है । उनका कहना है कि इस वैशविक महामारी से दुनिया त्रस्त है। ऐसे में एक मात्र उपाय लॉक डाउन का पूरा पूरा पालन करके इससे बचा जा सकता है । सोशल डिस्टेंस से खुद व परिवार समाज व देश को बचाने का भी अपील उन्होंने किया है।

यह भी पढें   लेन-दखलअंदाजी में बालेन और भविष्यद्रष्टा बुद्धछिरिङ : सी.एन. थारू, आर.के. तामाङ

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com