Mon. Sep 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जापानी हाईटेक मशीनों से किया जा रहा है दिल्ली के  रेड और ऑरेंज जोन का सैनिटाइजेशन

 

सैनिटाइजेशन मशीन

दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण के लिहाज से  रेड और ऑरेंज जोन का सैनिटाइजेशन सोमवार को शुरू किया है। राजेंद्रनगर से शुरू की गई मुहिम में सरकार ने जापानी हाईटेक मशीनों का सहारा लिया है। इस तरह की दस मशीनें पीआई इंडस्ट्रीज ने दिल्ली सरकार को दी हैं।

एक मशीन हर घंटे करीब 20 हजार वर्ग मीटर इलाके  का सैनिटाइजेशन करेगी। इससें सरकार दिन भर में बड़े पैमाने पर अलग-अलग इलाकों को सैनिटाइज कर सकेगी।

यह भी पढें   भोटेकोशी आपदा से सियोल के LAWASIA मंच तक: जलवायु न्याय, विधिक सुधार और क्षतिपूर्ति के लिए नेपाल का ऐतिहासिक आह्वान

अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली सरकार ने इसके साथ ही दिल्ली जल बोर्ड की 50 मशीनों को भी सैनिटाइजेशन के काम में लगाया है। सोमवार सुबह से 60 मशीनों के जरिए दिल्ली के रेड जोन और हाई रिस्क जोन का सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। वायरस के संक्रमण का खतरा रहने तक अभियान जारी रहेगा।

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने उन इलाकों को रेड जोन के तौर पर चिन्हित किया है, जिन्हें कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद सील किया गया है। जबकि संक्रमण के नजरिए से संवेदनशील व इनसे जुड़े इलाकों की पहचान ऑरेंज जोन के तौर पर की गई है।

यह भी पढें   जनमत पार्टी के अध्यक्ष में डा. सीके राउत निर्विरोध

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com