Mon. Aug 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन में एक बार फिर काेराेना संक्रमण में वृद्धि, चौबीस घंटों के दौरान 108 नए मामले सामने आए

 

बीजिंग, एजेंसियां।

चीन में फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। पिछले चौबीस घंटों के दौरान 108 नए मामले सामने आए। इनमें 98 विदेश से आए लोग हैं। देश में इससे पहले छह मार्च को संक्रमण के सबसे ज्यादा 143 मामलों का पता चला था। एक दिन पहले भी 99 मामले सामने आए थे। इस बीच, महामारी से सर्वाधिक प्रभावित हुबेई प्रांत में दो और लोगों की मौत के बाद देश में मृतकों की संख्या 3,341 हो गई।

यह भी पढें   आठ - दलीय  अग्रगामी मोर्चा  की घोषणा : विनोदकुमार विमल

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (NHC) के अनुसार विदेश से संक्रमण लेकर आए लोगों की कुल संख्या 1,378 हो गई है। जबकि स्थानीय संक्रमण के दस मामलों में से सात हेइलोंगजियांग प्रांत और तीन गुआंगदोंग प्रांत के हैं। नए मामले सामने आने के बाद चीन में अब संक्रमित लोगों की संख्या 82,160 हो गई है। रूस की सीमा से हेइलोंगजियांग प्रांत में प्रवेश करने वाले लोगों में विशेष तौर पर संक्रमण देखा जा रहा है। यही वजह है कि प्रदेश में पाबंदियां बढ़ा दी गई हैं।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 17 अगस्त 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

बिना लक्षण वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी

चीन में ऐसे मरीजों की संख्या भी बढ़ी है, जिनमें कोरोना के कोई आम लक्षण नहीं दिखे। ऐसे 61 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 12 विदेश से आए हैं। देश में ऐसे मामलों की संख्या बढ़कर 1,064 हो गई है। ये सभी लोग चिकित्सीय निगरानी में हैं। इन लोगों में बुखार, खांसी, गले में दर्द जैसे कोई लक्षण नहीं थे, लेकिन फिर भी जांच में वे कोरोना वायरस से संक्रमित मिले।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com