Mon. Sep 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सशस्त्र पुलिस ने नष्ट किया १५० लीटर शराब

 

संजय कुशवाहा/नवलपरासी मई 7 । लाकडाउन के दौरान पश्चिम नवलपरासी जिला के दक्षिणी सिमावर्ती क्षेत्र सुस्ता गावपालिका ५ बन्कटी से गुरुवार सुबह को सशस्त्र प्रहरी नेपाल बार्डर आउट पोष्ट गुठी प्रसौनी ने शराब बरामद किया है । करिब एक सौ पचास लीटर लोकल शराब भारत ले जाने के लिए सीमा स्तम्भ के बगल में रहे केरा बगीचे में छिपाकर रखा हुआ था । जिसे कब्जे में लेकर सशस्त्र पुलिस ने कार्रवाई को आगे बढाया है । हालांकि शराब तस्कर पुलिस से बच निकलने में कामयाब रहे हैं ।

यह भी पढें   नेपाल–भारत व्यापार और पारगमन पर दो दिवसीय बैठक संपन्न, कई अहम मुद्दों पर बनी सहमति

कोरोना वायरस रुपी महामारी से बचने के लिए मित्र राष्ट्र भारत में रहे सभी नेपालीयों का भीड सीमा पर बढते जा रहा है । इस दौरान और सक्रिय बन चुके सशस्त्र पुलिस ने सुराकी के आधार पर सशस्त्र इन्सपेक्टर सुमन अधिकारी के नेतृत्व में शराब को नियन्त्रण में लिया है ।
पुलिस को देखते ही तस्कर शराब केरा बाग में छिपाकर वहा से भाग निकलने की जानकारी खुद पुलिस इन्सपेक्टर अधिकारी ने दी है । नियन्त्रण में लिए गए शराब को आज दोपहर को स्थानीय, पत्रकार तथा सुरक्षाकर्मी के मौजूदगी में नष्ट कर दिया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com