Sat. Jul 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक के पीस टीवी नेटवर्क पर तीन लाख पाउंड का जुर्माना

 

लंदन, एजेंसी।

विवादित इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक के पीस टीवी नेटवर्क पर एक बार फिर कार्रवाई हुई है। इस बार उनके पीस टीवी पर कुल तीन लाख पाउंड का जुर्माना लगाया गया है। पीस टीवी पर जुर्माना लगाने की ये कार्रवाई ब्रिटेन में मीडिया पर निगरानी रखने वाले नियामक ऑफकॉम नामक संस्था की ओर से की गई है।

ऑफकॉम ने संचार सेवाओं के लिए ब्रिटेन के नियामक ने प्रसारण संबंधी उसके नियम तोड़ने पर पीस टीवी उर्दू के लाइसेंस धारकों पर दो लाख पाउंड और पीस टीवी पर एक लाख पाउंड का जुर्माना लगाया है। नियामक ने अपनी बात को पुख्ता करते हुए कहा कि जांच में यह पाया गया है कि पीस टीवी उर्दू और पीस टीवी पर प्रसारित कार्यक्रमों में नफरत फैलाने वाले भाषण और बहुत ही आपत्तिजनक विषय वस्तुओं को दिखाया गया है, इस तरह के भाषण सुनकर चीजों को देखकर अपराध भड़कने की आशंका बढ़ जाती है, इस वजह से ये कार्रवाई की गई।

यह भी पढें   पोखरेल द्वारा सरकार की आलोचना, लिखा‘गजब का तरीका’

इसी के साथ ऑफकॉम की ओर से एक बयान जारी किया गया, इस बयान में कहा गया कि चीजों को देखने के बाद हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि जो चीजें पीस टीवी पर दिखाई जा रही थीं वो प्रसारण संबंधी नियमों का पालन नहीं करती हैं।

इसी वजह से जुर्माना लगाए जाने की आवश्यकता महसूस की गई जिससे अगली बार टीवी ऐसा कुछ प्रसारित करने से पहले नियमों का पालन करें। ऑफकॉम ने प्रसारण संबंधी उनके नियमों को तोड़ने पर पीस टीवी उर्दू के पूर्व लाइसेंस धारकों पर दो लाख पाउंड और पीस टीवी पर एक लाख पाउंड का जुर्माना लगाया है।

यह भी पढें   भारत-नेपाल क्रिकेट मैत्री को नई उड़ान: भारतीय दूतावास के एम्बेसडर क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल समापन, नेपाली महिला अंडर-19 खिलाड़ियों को मिला विशेष प्रोत्साहन

दैनिक  जागरण से

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *