Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत से नेपाली नागरिक को स्वदेश वापस आने के लिए प्रदेश २ के सिर्फ सात नाका  खुले रहेंगे

 

भारत से नेपाली नागरिक को स्वदेश वापस लाने के लिए प्रदेश २ के सिर्फ सात नाका  सञ्चालन में रहेंगे ।

सप्तरी स्थित कुनौली नाका, सिराहा स्थित ठाडी और माडर, महोत्तरी का भिट्टामोड, सर्लाही का मलंगवा, रौतहट का गौर और पर्सा का वीरगञ्ज नाका से नेपाली नागरिक भारत  से आ पाएँगे ।

धनुषा के प्रमुख जिला अधिकारी कोषहरि निरौला ने नेपाल सरकार के जेठ १२ गते मन्त्री परिषद् के   बैठक में यह निर्णय होने की जानकारी दी ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 11 सितंबर 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

भारत से आने के क्रम में बुधबार  धनुषा के शहीद नगरपालिका ९ के वीरेन्द्र यादव का जटही नाका में मृत्यु हो गई थी । यादव के साथ भारत से आए लगभग २ सौ के समूह  अनियन्त्रित होने के बाद प्रहरी को भी समस्या हो गई थी ।

धनुषा के दो प्रमुख नाका जटही और खजुरी बन्द कर दिया गया है  ।

सरकार के इस निर्णय अनुसार प्रदेश १ के पशुपतिनगर, काँकडभिट्टा और मोरङ के रानी नाका से भी नेपाली स्वदेश आ सकते हैं ।

यह भी पढें   जनकपुरधाम वार्ड 23 का कार्यालय भवन का प्रथम चरण पूर्ण

प्रदेश ५ के नवलपरासी पश्चिमस्थित महेशपुर, रुपन्देही के बेलहिया, कपिलवस्तु के कपिलवस्तु और कृष्णनगर, बाँके के जमुनाहा, बर्दिया के सुरतपुर, सुदुर पश्चिम प्रदेश के कैलालीस्थित गौरीफन्टा, कंचनपुर के गठा चौकी, बैतडी के तुलाघाट और दार्चुला के दार्चुला नाका से नेपाली नागरिक आ सकते हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com