Sat. Nov 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

“जनतान्त्रिक द्वारा गणतन्त्र का पुतला दहन”

 

जनतान्त्रिक तराई मुक्ति मोर्चा द्वारा “हिन्दु राष्ट्र और राज संस्था पुनःस्थापन हेतु” पुर्व घोषित प्रथम चरण के विविध विरोध एवं दबाबमुलक कार्यक्रम के तहत गणतन्त्र दिवस के ही दिन नेपाल सरकार द्वारा घोषणा किये गये दीपोत्सव कार्यक्रम के ठीक बिपरित गणतन्त्र और गणतन्त्रवादियों का पुतला जलाया गया । जनतान्त्रिक तराई मुक्ति मोर्चा के ही पहल और मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. मनोज मुक्ति “विवेक” के ही नेतृत्व नें अभी राष्ट्रब्यापी रुप में “राष्ट्र बचाउ अभियान” की शुरुआत की गयी है और व्यापक राष्ट्रब्यापी जनसमर्थन भी प्राप्त हो रहा है, इसी क्रम में मोर्चा के ही अगुवाई में “राष्ट्रिय जनतान्त्रिक गठबन्धन” का भी गठन किया गया है । आज गणतन्त्र दिवस के  दिन देशभर प्रधानमन्त्री एवं पुर्व प्रधानमन्त्रीयों के. पि. ओली, प्रचण्ड, शेर बहादुर देउवाका समेत पुतला जलाया गया । आज के कार्यक्रम का नेतृत्व मोर्चा के राष्ट्रिय अध्यक्ष डा. मनोज मुक्ति “विवेक” और मोर्चा के केन्द्रीय नेता श्रीमति नगीना कुमारी झा, दिपक सिंह, दिवस सिंह, लाक्पा तामाङ, सुमित्रा वास्तोला, दिवस सिंह लगायत के  द्वारा नेपाल के 50 से अधिक जिले मे अपने अपने गृह जिला एवं कार्यक्षेत्रों में किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है । कार्यक्रम के दौरान सरकार और ब्यवस्था के बिरुद्ध “गणतन्त्र मुर्दावाद, ओलीतन्त्र मुर्दावाद आदि नारे लगाए गए ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 3 नवंबर 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2084

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com