Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

प्यार करने के लिए मौसम सुहाना चाहिए : कवि दिनेश सिंह सेंगर

 

इन परिंदों के लिए कोई ठिकाना चाहिए।
हो कहीं पर भी मगर एक आशियाना चाहिए।।

आज भ्रष्टाचार में ही जल रहे सबके कफ़न।
अब तो मिल कर घूसखोरी को मिटाना चाहिए।।

अब बगावत ही यहां पर बन गया मकसद मेरा।
जो मिले तो घर मिले न क़ैदखाना चाहिए।।

अब क़दम दर क़दम शायद जंग लड़ना ही पड़े।
आज यह तय हो गया हर जंग लड़ना चाहिए।।

सबके दिल में एक हवा बदलाव की बहने लगी।
मेरी कोशिश है कि एक तूफ़ान उठना चाहिए।।

यह भी पढें   कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट

या उड़ चलो अब इस चमन से ये फिज़ा अच्छी नहीं।
प्यार करने के लिए मौसम सुहाना चाहिए।।

कवि दिनेश सिंह सेंगर
अम्बाह मुरैना मध्यप्रदेश, भारत

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *