Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

गूंज रही चहुँदिश जयकार,फहरा रही धर्म ध्वजा आज,तेरी जय हो! जय हो!जय हो : बसन्त चौधरी

 

हे! रघुनन्दन

हे प्रभुवर!
जगत के रघुनंदन आदर्श
हे! श्री राम दया के सागर,
कौशलेंद्र, दशरथनन्दन,
कमल नयन, करुणानिधि,
संतन हितकारी, त्रिलोकी नाथ!
भोले नाथ के आराध्य तथा आराधक!!
शीतलता, मुस्कान की खान,
जम्बूद्वीप की पावन पहचान।
हे! रघुनन्दन घट घट वासी!!

वानर,भालू,कोल-किरात आदि
दीन हीनों के सखा, स्वामी!
ऊंच-नीच का भेद भुलाकर
केवट, शबरी, गौतम नारी सहित
अनन्य भक्तों के प्रभु उद्धारक!

अवधपुरी में भव्य मंदिर
की शुरुआत हो रही है।

यह भी पढें   आईएमई ग्रुप ने प्रधानमंत्री दैवी प्रकोप उद्धार कोष में 10 करोड़ रुपये की सहायता देने की घोषणा की

हे! धर्म राज्य, रामराज्य के,
संस्थापक!
आपकी कृपा से हुआ है ये संभव
गूंज रही है चहुँदिश जयकार,
फहरा रही है धर्म ध्वजा आज,
संपूर्ण संसार में!
हे! रघुनन्दन घट घट वासी राम!
तेरी जय हो! जय हो!! जय हो!!!

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com