रुपन्देही कार दुर्घटना में तीन की मृत्यु, एक घायल
बुटवल ।
रुपन्देही में कार दुर्घटना में चालकसहित ३ लोगों की मृत्यु हो गई है। एक व्यक्ति घायल है ।
लु २ च ६७५६ नम्बर की कार दुर्घटना होने से चालक रुपन्देही के ओमसतिया गाउँपालिका–४ बालापुर के २६ वर्षीय देवेन्द्र चौधरी सहित तीन लोगों की मृत्यु हुई है ।
मृतक अन्य दो की पहचान नही होने की जानकारी प्रदेश ट्राफिक प्रहरी कार्यालय बुटवल ने दी है ।
दुर्घटना में भैरहवा के ३० वर्षीय अनिल यादव घायल हैं ।
परासी से भैरहवा जाने के क्रम में कार बीती रात अनियन्त्रित हो कर सडक से १० मीटर नीचे गिर गई थी । सभी गम्भीर घायल हो गए थे उन्हें उपचार के लिए भिम अस्पताल भैरहवा पहुँचाया गया जहाँ उपचार के क्रम में तीन की मौत हो गई ।

