Tue. Jul 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ओनलाइन मीटिंग के बीच ही कैमरा बंद किए बगैर कपल ने की ऐसी हरकत

 

कोरोना वायरस महामारी की वजह से इन दिनों अधिकतर काम ऑनलाइन ही हो रहा है। ऑफिस की फाइलों को निपटाने से लेकर बड़ी बैठकें और गंभीर चर्चाएं सबकुछ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के सहारे। हालांकि, मीटिंग के दौरान कई बार लोग कैमरा ऑफ किए बिना ही ऐसी हरकतें भी कर बैठते हैं जिसको लेकर बाद में शर्मिंदा होना पड़ता है। ब्राजील में भी एक ऐसी ही घटना सामने आई है, जहां एक कपल कैमरे को ऑफ किए बिना सेक्स करने लगा।

यह भी पढें   डिहवार मंदिर का मेयर ने किया उद्घाटन

ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में सिटी काउंसिल की बैठक के दौरान यह गड़बड़ हुई। स्थानीय समाचारपत्र मेट्रोपोलिस के मुताबिक, बैठक में इस बात पर चर्चा चल रही थी कि महामारी के दौरान म्यूनिसिपल सिस्टम के जरिए कैसे स्टूडेंट्स को फूड सिक्यॉरिटी दी जाए। बैठक में शहर के कई अहम लोग मौजूद थे।

अचानक एक सदस्य ने बैठक को छोड़ दिया, लेकिन कैमरे को ऑफ करना भूलकर वह अपनी पार्टनर के साथ सेक्स करने लगा। न्यूजपेपर ग्लोबो के मुताबिक वह काउंसलर नहीं था। सुबह 10 बजे शुरू हुई यह बैठक बिना रुके अगले चार घंटे तक चलती रही। बैठक में मौजूद पार्षदों ने इस सीन को नोटिस किया लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज करके चर्चा जारी रखने का फैसला किया।

यह भी पढें   पाकिस्तान का गहराता आंतरिक संकट : सैन्य वर्चस्व और दक्षिण एशियाई सुरक्षा के सामने नई चुनौती

बैठक में मौजूद सोशलिजम एंड लिबर्टी पार्टी के नेता लिओनेल ब्रिजोला ने कहा, ”जैसे ही हमने नोटिस किया कि ऐसा हो रहा है, हमने तुरंत ऑडियो और वीडियो कंट्रोल करने वाली टीम से फीड को ऑफ करने को कहा।” यह स्पष्ट नहीं है कि कैमरे पर यह हरकत करने वाले व्यक्ति को सजा दी गई है या नहीं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *