Mon. Jul 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी जहर देने की वजह से बीमार

 

रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी विमान यात्रा के दौरान कथित रूप से जहर देने की वजह से बीमार हो गए हैं। उन्हें साइबेरिया में अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में वेंटिलेटर पर रखा गया है। बृहस्पतिवार को उनकी प्रवक्ता किरा यारमीश ने बताया कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के धुर विरोधी नवलनी जब साइबेरिया के शहर तोमस्क से हवाई जहाज से मॉस्को लौट रहे थे तब वह बीमार पड़ गए।

यह भी पढें   एम्बाप्पे बने लागतार दूसरी बार फीफा विश्वकप में गोल्डेन बूट प्राप्त करने वाले खिलाड़ी

यारमीश ने ट्वीट किया, ‘ओमस्क में विमान की आपात लैंडिंग कराई गई, नवलनी को जहर दिया गया है।’ उन्होंने ‘इको मोस्कवी’ रेडियो स्टेशन को बताया कि नवलनी को पसीना आ रहा था और उन्होंने मुझसे बात करने को कहा ताकि वह आवाज पर ध्यान केंद्रित कर सके। इसके बाद वह शौचालय गए जहां वह बेहोश हो गए।
यारमीश ने कहा कि नवलनी को सुबह चाय के साथ विषैला पदार्थ दिया गया होगा। उन्होंने ट्वीट किया, ‘डॉक्टरों का कहना है कि किसी गर्म पदार्थ के साथ जहर दिया गया।’ प्रवक्ता ने बताया कि नवलनी की टीम ने अस्पताल में पुलिस को बुलाया है। रूस की सरकारी संवाद एजेंसी ने अस्पताल के मुख्य डॉक्टर के हवाले से बताया कि विपक्षी राजनीतिज्ञ की हालत गंभीर है।
गौरतलब है कि पिछले साल भी प्रशासन द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद उन्हें जेल से अस्पताल लाया गया था और उनकी टीम ने जहर दिए जाने का शक जाहिर किया था। डॉक्टरों ने गंभीर एलर्जी होने का हवाला देते हुए अगले दिन अस्पताल से छुट्टी देकर उन्हें वापस जेल भेज दिया था।

यह भी पढें   स्वास्थ्य, शिक्षा राज्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री यादव

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *