Sun. Sep 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रंगदार को ऑटोमेटिक पिस्तौल और गोली देने बाला गिरप्तार 

 


माला मिश्रा ,जोगबनी । रगदारी का मांग करने बाले गिरोह को पिस्तौल और गोली उपलब्ध कराने बाले  1 नंबर प्रदेश का बिराटनगर वार्ड 12 निवासी 26 वर्षीय विकास महतो को मोरंग पुलिस ने गिरप्तार किया है । मोरंग पुलिस के अनुसार गिरप्तार अभियुक्त ने उक्त गिरोह को एक लाख रुपये में ऑटोमेटिक पिस्तौल और तीन राउंड गोली उपलब्ध कराया था । मोरंग पुलिस ने गिरप्तार अभियुक्त को अदालत में हाजिर कर पुलिस रिमांड पर लिया है । बता दे कि बुधवार को मोरंग पुलिस ने इस मामले में गिरोह के पांच सदस्यों को पत्रकार सम्मेलन में सार्वजनिक किया था जिसमे रबिन शर्मा,

यह भी पढें   अपर त्रिशूली थ्री ए सुरंग से ६ शव बरामद

वर्षीय राजू साह, किशन साह , अभिषेक राय,  नंद किशोर साह है । आरोप है गिरोह ने बिराटनगर के एक व्यपारी से 10 लाख रुपये रंगदारी मंगा था जो बारगेनिंग के बाद 5 लाख में सेटलमेंट हुआ था ।  एक दुकान का संचालक रामनरेश साह के घर से 11 लाख का चोरी भी इस गिरोह ने किया था । इसके अलावा एक अन्य व्यपारी से भी 10 लाख रुपये का मांग किया गया था।  इनलोगो के पास से  97 हज़ार रुपये , आटोमेटिक पिस्तौल सहित तीन राउंड गोली , 16 पीस मोबाइल , भारतीय बैंक का चेक , तीन बाइक  तथा चाकू बरामद हुआ था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com