Tue. Jun 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सडक में डॉक्टर अचानक बेहोस, रिपोर्ट कोरोना पॉजेटिभ, उपचार के लिए भारत ले गया

 

विराटनगर, २१ सितम्बर । पैदल सड़क में यात्रारत एक डाक्टर अचानक बेहोस पड़ गए हैं । बिराटनगर स्थित कोशी अस्पताल में स्थित बाल विभाग में कार्यरत डाक्टर विनोद बिराजी शनिबार शाम अस्पताल के ही पास में पैदल यात्रा में थे । उसी क्रम में वह अचानक बेहोस पड़ गए थे । अस्पताल ले जाकर कोरोना जांच करने के बाद रिपोर्ट पॉजेटिभ आया है ।
शुरु में उपचार के लिए कोशी अस्पताल स्थित इमरजेन्सी कक्ष में भर्ती की गई थी । कोरोना पुष्टी होने के बाद आइतबार उनको उपचार के लिए भारत की ओर ले गया है । अस्पताल के सुपरिटेन्डेन्ट डाक्टर चुमनलाल दास के अनुसार डॉ बराजी के उपचार में संलग्न १६ चिकित्सकों को क्वारेन्टाइन में रखा गया है ।
डा. बिराजी को कोरोना संक्रमण होने के बाद कोशी अस्पताल में कार्यरत कोरोना संक्रमित कर्मचारियों की संख्या ३१ पहुँच गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *