Fri. Sep 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज हो सकते हैं अस्पताल से डिस्चार्ज

 

वाशिंगटन, एजेंसियां।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जल्‍द स्‍वस्‍थ्‍य होकर काम पर लौटने की उम्‍मीद जताई है। वहीं व्हाइट हाउस के चिकित्सक सीन कॉनले ने कहा है कि राष्ट्रपति को बुखार नहीं है और अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद उनकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। कॉनले ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने शनिवार दोपहर सरकारी कामकाज निपटाया और बिना किसी मदद के अस्पताल के कमरे में टहलते रहे। उन्‍हें जल्‍द अस्‍पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है।

यह भी पढें   त्रिशूली 3 'ए' : सुरंग के भीतर से आई आवाजें, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

डॉ. सीन कॉनले ने कहा कि राष्‍ट्रपति को रेमेडिसिवर की खुराक दी जा रही है। ट्रंप का इलाज कर रहे दूसरे डॉक्‍टर ब्रायन गारिबेल्डी ने बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है। राष्‍ट्रपति को जिंक, विडामिन डी, फैमोटाइडिन, मेलाटोनिन और एस्पिरिन दी गई हैं। मौजूदा वक्‍त में वह अच्छा महसूस कर रहे हैं। कल सुबह हम उनको डिस्चार्ज कर सकते हैं। व्हाइट हाउस में उनका उपचार जारी रखा जाएगा।

गुरुवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया व्हाइट हाउस के अंदर ही क्वारंटाइन हो गए थे। हालांकि बाद में ट्रंप को सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्विटर पर पोस्ट किए गए चार मिनट के वीडियो संदेश में ट्रंप ने कहा, ‘जब मुझे यहां लाया गया था तब मेरी तबीयत ठीक नहीं थी। हालांकि अब बेहतर महसूस कर रहा हूं। मैं जल्द ही लौटकर आऊंगा, क्योंकि मुझे अमेरिका को दोबारा महान बनाना है।’

यह भी पढें   क्या 'ग्रीन आर्मी' नेपाल में कोई प्राइवेट मिलिट्री (निजी सेना) है ? नेपाली कांग्रेस ने सरकार से पूछा

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें चुनाव जीतने और काम पूरा करने के लिए वापस आना होगा। डॉक्टर जो उपचार कर रहे हैं वह चमत्कार से कम नहीं है। फिलहाल मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं और आने वाले कुछ दिनों में यह पता लगेगा कि यह इलाज कितना असरकारी है। ट्रंप ने कहा कि व्हाइट हाउस में क्वारंटाइन प्रथम महिला मेलानिया की हालत भी पूरी तरह से ठीक है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com