Fri. Oct 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान के पेशावर में जोरदार विस्फोट,5 की मौत,50 लोग घायल

 
फाइल फोटो

पाकिस्तान के पेशावर की डार कॉलोनी में जोरदार विस्फोट हुआ है। पाकिस्तान की मीडिया के अनुसार, मदरसा के पास हुए इस विस्फोट में कम से कम 50 लोग घायल हो गए हैं। इसके अलावा 5 की मौत हो गई है। मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
बता दें कि बीते एक सप्ताह में ये पाकिस्तान में धमाके क दूसरी घटना है। हाल ही में पाकिस्तान के कराची शहर में बड़ा धमाका हुआ था। गुलशन-ए-इकबाल में कराची विश्वविद्यालय मस्कान गेट के सामने एक 4 मंजिला इमारत में विस्फोट के बाद पांच लोग मारे गए थए और 20 से अधिक लोग घायल हो गए थे। हालांकि यह कैसा धमाका था इसकी पुष्टि अभी पुलिस ने नहीं की है। पाकिस्तानी मीडिया ने यह खबर दी है।

यह भी पढें   हिमलुङ हिमस्खलन में दो और शव बरामद

इसके अलावा हाल ही में पाकिस्तान में एक हमला बलूचिस्‍तान के ओरमारा में राज्य ऑयल एवं गैस विकास कंपनी लिमिटेड (OGDCL) के काफिले पर हुआ, जिसमें 15 लोग मारे गए। वहीं उत्‍तरी वजीरिस्‍तान में हुए दूसरे हमले में कम से कम छह सैनिकों की मौत हो गई थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com