Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इस्लामिक स्टेट ने विएना में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली

 

इस्लामिक स्टेट ने विएना में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है। आईएस ने अमाक न्यूज एजेंसी के जरिए बयान जारी करते हुए कहा कि हमला उसने ही कराया है। आतंकी संगठन ने बंदूकधारी की तस्वीर और वीडियो जारी किया है।

ऑस्ट्रिया में आतंकी हमला, 4 की मौत, 17 घायल
बता दें कि यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में सोमवार देर शाम कोरोना लॉकडाउन शुरू होने से ठीक पहले एक आतंकी वारदात में दो महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत हो गई। इस हमले में एक पुलिस अधिकारी समेत कुल 17 लोग घायल हुए हैं, जिसमें सात की हालत नाजुक है। बाद में वियना पुलिस ने स्वचालित हथियार से लैस आतंकी को मार गिराया।
ऑस्ट्रिया के गृहमंत्री कार्ल नेहैमर ने गोलीबारी की इस घटना को ‘इस्लामिक आतंकवाद’ करार दिया। चांसलर सेबेस्टियन कुर्ज ने कहा कि यह निश्चित रूप से आईएस का हमला था। गृहमंत्री नेहैमर ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि पुलिस की कार्रवाई में मारा गया हमलावर ऑस्ट्रिया का नागरिक था, जो आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से प्रभावित था। उसके पास मेसोडोनिया की भी नागरिकता थी। उसने नकली सूसाइड जैकेट पहन रखी थी और उसके हाथ में राइफल के अलावा हैंडगन और कुल्हाड़ा था।

यह भी पढें   विद्यालयों की वर्तमान स्थिति एवं समाज की भूमिका पर राष्ट्र सेविका नेपाल की शैक्षिक संगोष्ठी संपन्न ।

उसने सोमवार शाम करीब 8 बजे राजधानी वियना के व्यस्त इलाके में हमला कर चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया। बाद में पुलिस ने हमलावर के अपार्टमेंट के अलावा कुछ अन्य जगहों की तलाशी ली, जहां से कुछ संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय लोगों ने इंटरनेट पर इस हमले का करीब 20 हजार वीडियो शेयर किया है, जिसमें हमलावर को लोगों पर गोलियां बरसाते हुए देखा जा सकता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *