जसपा समर्थित राष्ट्रीय इंजीनियर संघ का कार्यक्रम सम्पन, 150 इंजीनियर संघ में प्रवेश

हिमालिनी प्रतिनिधि, काठमांडु । सोमबार को जनता समाजवादी पार्टी आवद्ध राष्ट्रीय इंजीनियर संघ का अंतर्क्रिया कार्यक्रम काठमांडू कुपांडोल में सम्पन हुआ जिसका अध्यक्षता राष्ट्रीय इंजीनियर संघ का केंद्रीय अध्यक्ष भगवान झा ने किया ।
इस मौके पर मुख्य अतिथि जनता समाजवादी पार्टी का अध्यक्ष महंत ठाकुर थे। विशिष्ठ अतिथि जसपा बरिष्ठ नेता राजेंद्र महतो राष्ट्रीय सभा सांसद मृगेंद्र कुमार सिंह यादव , जसपा नेता पूर्व मंत्री ई उमाकांत झा,केशव झा,पूर्व मंत्री ईकवाल अहमद अंसारी,जसपा नेता डा.सुरेंद्र झा,विद्यार्थी नेता मनीष मिश्र,नेपाल तराई इंजीनियर समाजका वर्तमान एवम पूर्व केंद्रित अध्यक्ष नेपाल इंजीनियर एसोशिएसन का पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष लगायत सैकड़ो इंजीनियर उपस्थित थे । इस मौके पर 150 नया इंजीनियर फूल माला अबीर लगाकर संघ में प्रवेश किया ।






