Mon. Oct 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बलिदान दिवस कार्यक्रम में नम आंखों से किया गया ललित बाबू को याद

 

सुपौल बलुआ बाजार से लौटकर माला मिश्रा जोगबनी ।

भारत के भूतपूर्व रेल मंत्री ललित नारायण मिश्र के 46 वां बलिदान दिवस कार्यक्रम का आयोजन उनके पैतृक आवास एवं समाधी स्थल बलुआ बाजार में किया गया। मौके पर जिले भर के विभिन्न प्रशासनिक पदाधिकारी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जयकृष्ण गुरमैता ने किया।

वहीं आचार्य धर्मेंद्र नाथ मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसके बाद सभी लोगों ने ललित बाबू के आदमकद प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर नम आंखों से उन्हें याद किया। मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी डीएम एवं डीडीसी मुकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि

यह भी पढें   डांडिया उत्सव में एसएवी स्कूल ने पेश की सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक समरसता की मिसाल

पूर्व रेल मंत्री ललित नारायण मिश्रा द्वारा समूचे उत्तर बिहार में किया गया काम काम अभूतपूर्व है। उनकी कमी वर्तमान समय में खलती है। उनकी दूरदर्शिता एवं समाज को एक साथ लेकर चलने की काबिलियत सबसे अलग थी। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह असमय एक दुर्घटना का शिकार हो गए।

वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सुपौल के पुलिस कप्तान मनोज कुमार ने कहा कि ललित बाबू द्वारा किया गया परिश्रम का ही फल है कि आज इस क्षेत्र के लोग को बड़ी रेल लाइन का सपना पूरा होता दिख रहा है। पूरे उत्तर बिहार को कोसी की त्रासदी से मुक्त कराने वाले जन जन के नेता ललित नारायण मिश्र की कमी आज समूचे समाज को खलती है। उनकी कर्मठता एवं व्यवहार कुशलता के कारण ही आज से वर्षों पहले कोसी को बांधने का काम किया गया था। ललित बाबु जैसा नेता युग में में एक बार पैदा लेते हैं।

यह भी पढें   आज का पंचांग:-* *आज दिनांक: 22 अक्टुबर 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083


मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ललित बाबु के पौत्र सुमित मिश्रा ने कहा कि कहा स्व.ललित बाबू बिहार में रेल का विस्तार, कोसी बांध, मैथिली एवं मिथिलांचल के विकास के लिए हमेशा कार्य करते रहे। युवा पीढ़ी को उनके जीवन संदेश को आत्मसात करने की जरूरत है। यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

मौके पर त्रिवेणीगंज एसडीओ शेख जेड हसन, बीरपुर डीएसपी रामानंद कौशल, त्रिवेणीगंज डीएसपी गणपति ठाकुर, वसंतपुर वीडियो देवानंद कुमार, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार कुमार, सितानंद झा, यमुनानंद मिश्र, रंजीत मिश्र, क्रांति झा, तेज नारायण खेड़वाड्, नवीन मिश्र, डॉ शक्तिनाथ झा, सरयुग साह, टेकनारायण राय एवं सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com